Varanasi News: फर्जी दरोगा गिरफ्तार, कार सीज
वाराणसी, सितम्बर 30 -- Varanasi News: वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पत्रकार की फर्जी आईडी बरामद की गई है। चंदौली निवासी अनुज आनंद पांडेय के पास से मिली कार को सीज कर दिया। पुलिस ने बताया कि शाम को पांडेयपुर चौराहे के पास गलत तरीके से कार पार्किंग की गई थी। पुलिस ने तलाश ली तो युवक के पास दरोगा और पत्रकार की फर्जी आईडी बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि उसने शौक के लिए फर्जी आईडी बनवाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.