वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर कर चोरी और धोखाधड़ी में सारनाथ पुलिस ने शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पंजाब के लुधियाना के पीपल चौक (डाबा) के आजाद नगर निवासी चार्टर्ड अकाएंटेंट रविप्रकाश पाल और लोहरा रोड (डाबा) के गैसपुरा निवासी अकाउंटेंट विकास गुप्ता हैं। आरोपियों के पास घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। व्हाट्सऐप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दोनों की संलिप्तता सामने आई। जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर अरुणेंद्र प्रसाद की शिकायत पर बीते आठ अप्रैल को सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर, दूसरे व्यक्तियों की पहचान और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बोगस बिलिंग की गई। इसके जरिए टैक...