वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी)। पंचक्रोशी में बधाई मांगते हुए किन्नरों ने गुरुवार को एक फर्जी किन्नर को पकड़ लिया। उसे सारनाथ पुलिस को सौंप दिया। बधाई मांग रहे अन्य भाग गए। किन्नरों ने अन्य को पकड़ने के लिए हंगामा भी किया। शाम को एक किन्नर लगभग एक दर्जन लोगों को लेकर पंचक्रोशी स्थित एक मकान में ढोल बजाकर कर बधाई मांग रहा था। वह अधिक पैसा मांग रहा था। मकान मालिक ने इसकी सूचना स्थानीय किन्नर रोशनी को दी। मौके पर साथियों के साथ पहुंची रोशनी किन्नर को देखकर भाग गए। सोनभद्र निवासी कथित तौर पर किन्नर को पकड़ लिया, इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। रोशनी किन्नर ने बताया कि पकड़ा गया सोनभद्र निवासी किन्नर नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...