वाराणसी, अक्टूबर 2 -- Varanasi News: वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार कर संपत्ति हड़पने के आरोप में तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पांडेयपुर के कालिन्दी प्रसाद सिंह ने शिकायत की है। शिकायत के अनुसार उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। आरोप है कि सारनाथ के रुस्तमपुर के राजेश तिवारी उसकी पत्नी माधुरी, भाई संतोष तिवारी ने उनके स्व. पिता एवं स्व. चाचा के नाम का फर्जी वसीयत नामा और मृत्यु प्रमाणपत्र के जरिए उनकी संपत्ति हड़पने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...