वाराणसी, जुलाई 12 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी)। सिंधोरा थाना क्षेत्र के मझवा गांव में गत 2 जुलाई को वर्चस्व को लेकर घर के बाहर बुलाकर सौरभ सिंह उर्फ बंटी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में फरार हरिओम सिंह पर डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सर्वेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सौरभ की हत्या में गांव के बबलू सिंह, रिशु सिंह, देवी सिंह, राजेश सिंह, गोलू सिंह और हरिओम सिंह नामजद हैं। हरिओम सिंह को छोड़कर अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हरिओम सिंह पुलिस से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। यह भी पढ़ें- सौरभ सिंह के हत्या में फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...