वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: ​वाराणसी। रथयात्रा मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा। नगर निगम प्रशासन इस संबंध में दुकानदारों, ठेला-गुमटी व्यवसायियों से शपथ पत्र भरवाएगा। अशुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में मेला की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक में लिया गया। रथयात्रा मेला के दौरान यदि किसी दुकान, गुमटी पर प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियां मिलने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। महापौर ने रथयात्रा मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। जलकल विभाग के अधिकारियों को सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने को कहा। बैठक में चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र, जलकल जीएम अनूप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जगन्नाथपुर में मंदिर परिसर से रथ यात्रा रहेगा 'नो प्लास्टिक जोन' यह भी पढ़ें- Saharanpur News: कांवड़...