Varanasi News: प्रो. संजीव अध्यक्ष, डॉ. विजय चुने गए मंत्री
वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। यूपी कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक संघ के एक गुट का चुनाव कराया गया। सदस्य शिक्षकों ने अध्यक्ष पद पर प्रो. संजीव कुमार सिंह और मंत्री पद पर प्रो. विजय कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया। इधर, शिक्षक संघ के दूसरे गुट ने भी 30 सितंबर को चुनाव का ऐलान किया है। शुक्रवार को चुनाव अधिकारी प्रो. मनीष कुमार सिंह की देखरेख में अध्यक्ष और मंत्री के चुनाव के बाद शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के लिए साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रो. पंकज कुमार सिंह उपाध्यक्ष, डॉ. मनोज कुमार सिंह संयुक्त मंत्री, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह कोषाध्यक्ष और प्रो. अजय प्रकाश सिंह सदन प्रतिनिधि चुने गए। संकाय प्रतिनिधि के रूप में विज्ञान संकाय से प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह और प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह, वाणिज्य संकाय से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.