Varanasi News: प्रो. शैलेश जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्य नामित
वाराणसी, अक्टूबर 10 -- Varanasi News: वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्ष और छात्रकल्याण संकाय प्रमुख प्रो. शैलेश कुमार मिश्र को जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया की कार्यपरिषद में सदस्य नामित किया गया है। राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबडे ने छह अक्टूबर को इस आशय का पत्र जारी किया है। उनकी नियुक्ति दो वर्ष या अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के साथ प्रो. जितेन्द्र कुमार, प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल, प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. राजनाथ, प्रो. महेन्द्र पाण्डेय, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, प्रो. अमित कुमार शुक्ल और जनसम्पर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.