Varanasi News: प्रो. रमेश धर द्विवेदी अध्यक्ष, डॉ. अनिरुद्ध प्रसाद बने मंत्री
वाराणसी, सितम्बर 30 -- Varanasi News: वाराणसी। यूपी कॉलेज में बुधवार को शिक्षक संघ के दूसरे गुट के चुनाव में प्रो. रमेश धर द्विवेदी अध्यक्ष और डॉ. अनिरुद्ध प्रसाद चौधरी मंत्री चुने गए। चुनाव अधिकारी प्रो. गोरखनाथ और प्रो. पंकज कुमार की देखरेख में कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमे डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव-उपाध्यक्ष, डॉ. अनुराग उपाध्याय-संयुक्त मंत्री और डॉ. सतीश प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए। प्रो. सुधीर कुमार राय सदन प्रतिनिधि सर्वसम्मति से चुने गए। संकाय प्रतिनिधियों में विज्ञान संकाय से डॉ. सुनील कुमार सिंह और प्रो. विवेक सिंह, कृषि संकाय से डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और डॉ. दुष्यंत कुमार, वाणिज्य संकाय से डॉ. अनूप कुमार सिंह, शिक्षा संकाय से डॉ. विनोद कुमार और कला संकाय से डॉ. वंश गोपाल यादव चुने गए।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.