वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के मेडिसिन विभाग के प्रो. धीरज किशोर के साथ ओपीडी में हुए विवाद की जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया ने कमेटी गठित की है। डिप्टी चीफ प्रॉक्टर के नेतृत्व में गठित कमेटी पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट डॉक्टर को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ओपीडी में मरीज के इलाज के लिए प्रो. धीरज किशोर और तीमारदार के बीच मंगलवार को विवाद हुआ था। आरोप है कि बातचीत के दौरान मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: क्वीनमेरी में तीमारदारों पर महिला कर्मचारी से मारपीट प्रो. धीरज किशोर ने इसकी शिकायत प्रॉक्टोरियल बोर्ड में की थी। इस मामले में गठित कमेटी घटना से जुड...