Varanasi News: प्रो. चितरंजन ज्योतिषी का मंत्री ने किया सम्मान
वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों संगीत नाटक अकादमी रत्न पाने वाले प्रो. चितरंजन ज्योतिषी का प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने मंगलवार को सम्मान किया। भेलूपुर क्षेत्र के कश्मीरीगंज स्थित उनके आवास पर जाकर पुष्प वर्षा के बीच अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किया। बीएचयू के संगीत एवं मंचकला संकाय में डीन और विभागाध्यक्ष रह चुके प्रो. ज्योतिषी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की कई दशकों तक साधना की है। संगीत की शिक्षा और शोध के माध्यम से भी काफी सेवा की। उन्होंने ग्वालियर घराने में संगीत की शिक्षा प्राप्त करने के साथ बनारस घराने की समृद्ध संगीत परंपरा और उसकी बारीकियों का गहन अध्ययन किया। वर्ष 2023 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी ने 'अमृत पुरस्कार' से सम्मानित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.