Varanasi News: प्रो. आशा यादव बनीं वीकेएम की प्राचार्य
वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. आशा यादव ने प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव ने उन्हें पदभार सौंपा। इस मौके पर प्रबंधक उमा भट्टाचार्या ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की। प्रो. आशा यादव साहित्य, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट अकादमिक योगदान के लिए जानी जाती हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. आशा यादव ने कॉलेज के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परिवेश को और समृद्ध बनाने और छात्राओं के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता जाहिर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.