Varanasi News: प्रेमीयुगल शादी रचाने के लिए पहुंचा थाने
वाराणसी, अगस्त 22 -- Varanasi News: कछवांरोड (वाराणसी)। प्रेमी युगल शुक्रवार को शादी रचाने मिर्जामुराद थाने पहुंचा। उनके बीच करीब एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों आपस मे शादी करना चाहते हैं, किंतु घरवाले रजामंद नही हैं। दोनों कोर्ट मैरिज के लिए पुलिस की मदद के लिए थाने पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि थाने में कोर्ट मैरिज नहीं होती। इसके बाद दोनों झगड़ने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए। युवती ने युवक का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। पुलिसकर्मी जब तक समझाते, दोनों थाने से निकल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.