Varanasi News: प्रिया-आराधना ने सजाई गायन की यादगार महफिल
वाराणसी, जुलाई 12 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। छावनी क्षेत्र स्थित नेहरू उद्यान में शनिवार की शाम वरुणा संध्या के साप्ताहिक आयोजन में प्रतिभा प्रिया और आराधना ने युगल गायन किया। छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सत्र में दोनों गायिकाओं ने गायन का शुभारंभ राग मिश्र किरवानी में निबद्ध ठुमरी 'मैंने तेरे लिए जग छोड़ा' से किया। उन्होंने दादरा शैली में राग पहाड़ी पर आधारित रचना से गायन को विराम दिया। प्रिया- आराधना ने भक्त मीराबाई के पद 'ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन' को खास अंदाज में प्रस्तुत किया। राग भैरवी में उन्होंने प्रसिद्ध मिर्जापुरी कजरी 'आई बदरिया सावन की' सुना कर आषढ़ में सावन की अनुभूति कराई। गायन के दौरान हारमोनियम पर आनंदशंकर मिश्र, तबला पर प्रिया-अनुराधा के गुरु पं. अनंग गुप्ता 'पप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.