वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: सारनाथ। सारंगनाथ महादेव मंदिर के सामने शिवकुंड में मंगलवार दोपहर मृत मछलियां मिलने से हड़कंप मच गया। आनन- फानन में पहुंची नगर निगम की टीम ने उन्हें निकाल कर अन्यत्र ले गई। उनकी दुर्गंध से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आशंका है कि मौसम में बदलाव के कारण शिवकुंड में ऑक्सीजन की कमी होने से मछलियां मरीं। पूरे घटनाक्रम को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...