Varanasi News: प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों का हंगामा
वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: चिरईगांव, हिन्दुस्तान संवाद। रुस्तमपुर (चौबेपुर) स्थित अभय हॉस्पिटल में सोमवार को प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने शव रखकर रुस्तमपुर-चिरईगांव मार्ग जाम कर दिया। करीब साढ़े तीन घंटे जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने डॉक्टर सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर मामला शांत कराया। इसके बाद प्रसूता का शव लेकर परिजन घर चले गए। नेवादा ग्राम पंचायत (चौबेपुर) में रविवार को दलित बस्ती निवासी मिथिलेश कुमार की पत्नी 22 वर्षीया कंचन को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। आशा कार्यकर्त्री इंदू देवी उन्हें लेकर रात आठ बजे चिरईगांव पीएचसी पहुंची। हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) मामला देख स्टाफ नर्स रीता ने उन्हें कबीरचौरा स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। आशा कार्यकर्त्री उन्हें ऑटो रिक्शा से नवशहरी ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.