वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। चेतगंज स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। निजी अस्पताल में महिला का प्रसव हुआ। इसके बाद वह ठीक थी। अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑपरेशन से प्रसव हुआ था। परिजनों ने पानी पिला दिया, जिससे मरीज की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...