Varanasi News: प्रसन्ना प्रधान होंगे वाराणसी एयरपोर्ट के नए निदेशक
वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: बाबतपुर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने प्रसन्ना प्रधान को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नया निदेशक बनाया है। प्राधिकरण ने पूर्व में जारी आदेशों को संशोधित करते हुए यह नई सूची जारी की है। वहीं वाराणसी एयरपोर्ट पर सेवाएं दे रहे पुनीत गुप्ता को अब मुख्यालय में जीएम (आरसीएस के पद पर तैनात किया गया है। पूर्व के आदेश में इन्हें भुवनेश्वर का एयरपोर्ट निदेशक बनाया जाना था। संतोष ढोके पुणे में यथावत: पूर्व के आदेश को निरस्त करते हुए संतोष ढोके को पुणे का ही एयरपोर्ट निदेशक बनाए रखा गया है, जबकि पहले उन्हें वाराणसी एयरपोर्ट का निदेशक बनाया जाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.