Varanasi News: प्रभारी मंत्री ने ढांचागत विकास और पर्वों की तैयारी परखी
वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। महापौर अशोक कुमार तिवारी के सिगरा स्थित आवास पर शनिवार को प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें शहर के ढांचागत विकास और आगामी पर्वों की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान 29 जुलाई को संत रविदास मंदिर (सीर गोवर्धन) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी की बिंदुवार समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक व्यवस्था समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने सावन माह में यहां श्री विश्वनाथ धाम समेत तमाम शिवालयों-मंदिरों में कांवरियों और भक्तों की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा, सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था पर मंथन किया। यह भी पढ़ें- Varanasi New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.