Varanasi News: प्रभाती में विजय कपूर का सुमधुर गायन
वाराणसी, सितम्बर 20 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में शनिवार को ग्वालियर घराना के कलाकार पं. विजय कपूर का सुमधुर शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग अहीर भैरव में बड़ा ख्याल 'बंसी के बजइया मोरे' और छोटा ख्याल 'जप रे मना पुनित प्रभु नाम' बंदिश सुनाई। उन्होंने झपताल में निबद्ध बंदिश 'हरिनाम कर गान एवं तराना से गायन को विस्तार दिया। पारंपरिक कजरी से गायन को विराम दिया। उनके साथ तबला पर डॉ. अमित ईश्वर, हारमोनियम पर डॉ. पंकज शर्मा एवं तानपुरा पर शुभम जायसवाल ने संगत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.