वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में सोमवार को अस्सी घाट पर युवा कलाकार रक्षा त्रिपाठी का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग भैरव में पारंपरिक बंदिशों का गायन किया। उनके साथ तबला पर सूरज विश्वकर्मा एवं संवादिनी पर राघवेंद्र शर्मा ने संगत की। कलाकार को प्रमाण पत्र डॉ. नंदिनी वर्मा ने प्रदान किया। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...