वाराणसी, जुलाई 17 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस की प्रभाती में शुक्रवार को युवा कलाकार प्रियांश सिंह का मधुर शास्त्रीय गायन हुआ। गायन का आरंभ राग अहीर भैरव में विलंबित एक ताल में निबद्ध बंदिश से किया। द्रुत एकताल की बंदिश से गायन को विस्तार देने के बाद समापन कजरी से किया। उनके साथ तबला पर वेदांत सिंह एवं हारमोनियम पर अश्विनी सिंह ने संगत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...