वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से अस्सी घाट की प्रभाती में रविवार को प्रशिक्षु कलाकार ओंकार सिंह का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग अहीर भैरव में विलंबित और द्रुत लय में बंदिशों का गायन किया। समापन कजरी से किया। तबला पर सचिन और हारमोनियम पर मोहित परोहा ने संगत की। डॉ. रत्नेश वर्मा ने कलाकार को प्रमाणपत्र प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...