वाराणसी, नवम्बर 16 -- Varanasi News: वाराणसी। अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस की प्रभाती में रविवार को बनारस घराना के पं. अनूप मिश्र का भावपूर्ण शास्त्रीय गायन हुआ। पुत्र आर्यन मिश्र ने सह गायन किया। पिता-पुत्र ने राग बैरागी के सुर लगाए। उनके साथ तबला पर गौरव बनर्जी एवं हारमोनियम पर प्रवीण सिंह ने संगत की। संचालन संस्थापक सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...