Varanasi News: प्रबंध निदेशक ने ड्यूटी प्वाइंट की ली जानकारी
वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: वाराणसी। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी संदीप कुमार ने रविवार देर रात रोहनिया से लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिजली आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही हादसे से बचाव के लिए विद्युत उपकरण को सही तरीके से ढकने का निर्देश दिया। एमडी ने काशी विश्वनाथ मंदिर मांर्ग पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी प्वाइंट के बारे में पूछताछ की। इस पर वाराणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंताओं ने इसकी विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण में निदेशक तकनीकी जितेंद्र नलवाया, स्टाफ ऑफिसर अधिशासी अभियंता लवनेश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.