Varanasi News: प्रधानमंत्री के दौरे से पहले हिरासत में सपा नेता
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: कछवांरोड (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिर्जामुराद दौरे से पहले पुलिस ने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अमन यादव उर्फ अन्नू भैया को हिरासत में ले लिया। अमन यादव शिवरामपुर (मिर्जामुराद) के निवासी हैं। रविवार को सुबह 11 बजे खोचवां गांव (रूपापुर) के पास अरविंद मिल के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले पुलिस उन्हें घर से उठाकर मिर्जामुराद थाने ले आई। मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन थाने लाकर बैठाया गया है। प्रधानमंत्री के जाने के करीब छह घंटे बाद पुलिस ने सपा नेता को छोड़ दिया। वहीं अमन यादव ने कहा कि पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: प्रधानमंत्री के जाते ही किसान नेताओं की नजरबंदी हटी यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.