वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। वायु सेना के एयर शो में 25 अक्तूबर को पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहर और जिले के 13 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, शंखनाद, डमरू दल और पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन करेंगे। उन स्थानों पर संगीत और नृत्य के कार्यक्रम भी होंगे। काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने गुरुवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के स्वागत की व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए आठ स्थानों पर महानगर और चार पर जनपद के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पुलिस लाइन गेट पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी। वहीं, एसपीजी ने सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के खोचवां (रू...