Varanasi News: प्रदेशीय स्कूली टेबल टेनिस में वाराणसी मंडल को कांस्य
वाराणसी, सितम्बर 25 -- Varanasi News: वाराणसी। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गुरुवार को वाराणसी मंडल की सब जूनियर बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ मंडल को 2-0 से पराजित कर कांस्य पदक जीता। स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की खिलाड़ियों ने आक्रामक प्रदर्शन किया। लेकिन खुद से गलतियां कर कई अंक भी गंवा बैठीं। हालांकि बनारस की खिलाड़ियों ने बीच-बीच में स्पिन सर्विस के जरिए कई प्वाइंट हासिल किये। वाराणसी मंडल की टीम में विकास इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी पाल, अनुप्रिया पटेल और वैष्णवी साहू तथा कन्या कुमारी इंटर कॉलेज की देवांशी वर्मा और संजना गुप्ता शामिल थीं। यह भी पढ़ें- 70वीं बैडमिंटन-टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.