वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। विद्या भारती की ओर से सोमवार को 11 विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए वैदिक विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। भदैनी स्थित आदर्श शिक्षा मंदिर में 200 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता में शिशु एवं बाल वर्ग की विभिन्न प्रश्नोत्तरी हुई और प्रैक्टिकल भी हुआ। विज्ञान शिशु वर्ग में पहला स्थान मोहनी देवी रुंगटा तुलसीपुर को मिला, जबकि वैदिक गणित शिशु वर्ग में भी मोहनी देवी रुंगटा तुलसीपुर को पहला, दूसरा चकिया स्थित प्राथमिक विद्यालय और तृतीय स्थान आदर्श शिक्षा मन्दिर को मिला। मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक नितिन कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक नवीन कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य लोकेश कुम...