वाराणसी, सितम्बर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। हरहुआ स्थित ओलंपियन विवेक सिंह मैदान में वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित खुर्शीद आलम स्मृति डिस्ट्रिक्ट महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप में बुधवार को वीसीए 'ए' की टीम ने 'बी' टीम को हरा दिया। वीसीए 'ए' की प्रकृति सिंह ने पांच विकेट झटके और प्लेयर आफ द मैच बनीं। टॉस जीतकर वीसीए 'बी' ने पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम 34.3 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। जवाब में उतरी वीसीए 'ए' की टीम की शुरुआत खराब रही। 62 रन पर पांच विकेट गिर गए थे। इसके बाद निक्की ने 41 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। गेंदबाज प्रकृति सिंह को आयोजन सचिव पीपी आनंद मिश्रा एडवोकेट ने पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...