Varanasi News: पौधे रोपकर रोटेरियंस ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट परिसर में रविवार को रोटरी क्लब काशी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से पौधे रोपे गए। मुख्य अतिथि एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता रहे। सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट संजीव सिंह रौतेला, अकासा एयर के राहुल सिंह और मुकुल कुमार भारद्वाज भी बतौर अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान रोटेरियंस ने अपने नाम से एक-एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इसमें पीडीजी संजय अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, अध्यक्ष राजन जायसवाल, सचिव सुभाष सिंह, संयोजक माजिद खान, आरएस जायसवाल, श्यामजी रस्तोगी, आशुतोष चौबे, अजय खरे, डॉ. राजीव दूबे, दीपक गुप्ता, आरके गाबा, सुधीर जरीवाला, सुयश पाठक आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.