वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा गुरुकुल में पौधेरोपण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कोषाध्यक्ष एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की पूर्व संयोजिका रचना अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि डॉ मृदुला सिंह ने पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अतिथियों ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर ही नहीं। बल्कि, आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी महाराज का लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश अध्यक्षता भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट की ...