वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: वाराणसी। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने रविवार को वार्ड प्रवास कार्यक्रम के तहत सनातन धर्म इंटर कॉलेज पहुंचकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नगर विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी देते हुए नागरिकों से विकास कार्यों में सहभागिता की अपील की। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि स्वच्छ, हरित और विकसित शहर का निर्माण जनसहयोग से ही संभव है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति लोगों को जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री एके शर्मा ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया और लोगों को अपने आसपा...