Varanasi News: पोस्टर-स्लोगन से बताया सही पोषण का मर्म
वाराणसी, सितम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की तरफ से मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत 'सही पोषण, स्वस्थ जीवन' विषय पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक उमा भट्टाचार्य और प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दी। विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता देवड़िया ने संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में समझाया। प्रतियोगिता का संयोजन गृह विज्ञान विभाग की प्रो. गरिमा उपाध्याय एवं डॉ. प्रियंका ने किया। प्रतियोगिता में बेसेंट थियोसोफिकल स्कूल के 50, वसंत कन्या इंटर कॉलेज के 25 और वसंत कन्या महाविद्यालय की 10 छात्राओं सहित कुल 85 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न पोस्टर और स्लोगन प्रदर्शित किए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: राष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.