वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र के अनौली गांव में सोमवार को पोखरे में डूबने से युवक की मौत हो गई। एनडीआरएफ टीम ने अथक प्रयास के बाद उसका शव बाहर निकाला। उसकी शिनाख्त अनौली गांव निवासी साहिल के रूप में हुई। ग्रामीणों ने सोमवार को पोखरे के किनारे चप्पल देखी। उन्होंने संबंधित व्यक्ति की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। सूचना मिलने के बाद लालपुर-पांडेयपुर प्रभारी अतुल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एनडीआरएफ टीम से पोखरे में डूबे युवक की तलाश शुरू कराई। अथक प्रयास के बाद उसका शव पोखरे में बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गुमशुदा युवक का पीली नदी में मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...