वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: बड़ागांव, संवाद। रबी सीजन में बीज वितरण व्यवस्था देखने के लिए उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने मंगलवार को राजकीय बीज भंडार का निरीक्षण किया। पॉइंट ऑफ सेल (पॉस) मशीन खराब होने के कारण बीज नहीं बंटने पर उन्होंने नाराजगी जताई। गोदाम प्रभारी वीरेंद्र कुमार गौतम, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राजेंद्र सिंह, टीएसी दीप्ति सिंह मौजूद रहे। उप कृषि निदेशक ने किसानों का निर्धारित अवधि में बुवाई कार्य पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिया कि पॉस मशीन तत्काल ठीक कराई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...