Varanasi News: पैसे के लेन-देन में मारपीट, दो पर केस
वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी। फुलवरिया के इमिलिया घाट निवासी गौरव सिंह ने शिवपुर के रामजानकी मंदिर (लक्ष्मणपुर) निवासी सिद्धार्थ सिंह, संजू सिंह पर कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। बताया कि मनोज की पत्नी संजू सिंह के कहने पर सिद्धार्थ सिंह की शादी के लिए 1.01 लाख रुपये दिया था। इसकी लिखापढ़ी हुई थी। पैसा मांगने पर आरोपी इनकार कर रहे हैं। लौटाने के बजाय 50 हजार रुपये और मांगने, घर के गेट पर पथराव करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। छेड़खानी और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। साथ ही फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- Varanasi News: निवेश के नाम पर ठगी में दंपति पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.