वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी। रोहनिया के केसरीपुर स्थित राजनगर निवासी सत्येंद्र शर्मा ने भेलूपुर थाने में केस दर्ज कराया है। बताया कि वह हिटैची कंपनी में चैनल एक्जीक्यूटिव हैं। यह कंपनी एसबीआई एटीएम का काम देखती है। कुछ दिनों से अज्ञात लोग एटीएम में शटर के पास पट्टी लगाकर धोखे से उपभोक्ताओं का पैसा चोरी कर ले रहे हैं। बीते 23 जुलाई को भी ककरमत्ता स्थित एटीएम में यह घटना हुई, जिसकी वीडियो फुटेज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...