वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पेपर लीक मामले पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के समर्थन में सोमवार को अपना दल (कमेरावादी) ने शास्त्री घ्ज्ञाट से जुलूस निकाला था। प्रकरण में कैंट पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत 30 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बिना अनुमति जुलूस निकालकर यातायात बाधित किया गया। कैंट पुलिस ने जिलाध्यक्ष संजय पटेल समेत 25-30 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई की रात कचहरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम निषाद अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि शास्त्री घाट के पास बड़ी संख्या में लोग जुलूस निकाल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: अद कमेरावादी कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस सूचना पर पहुंचे तो पाया कि अपना दल (कमेरावादी...