वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: बड़ागांव। थाना क्षेत्र के पांचो शिवाला (रामेश्वर) पेट्रोल पंप पर रविवार को पेट्रोल लेने गये एक युवक को अकारण ही कुछ दबंग युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल ने दो नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी अनुज तिवारी घटना के समय उपरोक्त पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रहा था इसी बीच जंसा क्षेत्र के जगापट्टी गांव निवासी चंदन यादव और उसका सहयोगी सन्नी एवं अन्य अज्ञात लोग उसे गाली गलौज देने लगे और मना करने पर उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...