वाराणसी, अगस्त 16 -- Varanasi News: वाराणसी। पांडेयपुर के रमदत्तपुर निवासी मो. सत्तार से 10 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। उन्होंने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पेंशन चालू कराने के नाम पर बहला फुसलाकर एवं गुमराह करके रुपये ले लिए गए। एक व्यक्ति ने फोन पर पेंशन चालू कराने का झांसा दिया। इसके लिए प्रक्रिया के नाम पर बीते 10 अगस्त को 10 लाख रुपये ठग लिए। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित फेडरल बैंक के जितेंद्र कुमार नामक खाताधारक के खाते में पैसे मंगाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...