Varanasi News: पूर्वोत्तर क्षेत्र में भी अपनाएं इरी की तकनीकें
वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। नॉर्थ ईस्ट सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन एंड रीच (नेक्टर) के महानिदेशक डॉ. अरुण के. सरमा ने गुरुवार को चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (इरी) का दौरा किया। उन्होंने केंद्र में चल रहीं अनुसंधान गतिविधियों का जायजा लिया। स्पीडब्रीड सुविधा, मशीनीकरण एवं पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन इकाई, धान की सीधी बुआई (डीएसआर) के परीक्षण प्लॉट, धान की विभिन्न किस्मों के प्रदर्शन स्थल और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के प्रायोगिक प्लॉट का अवलोकन किया। बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र की जलवायु संबंधी चुनौतियों और स्थानीय समुदायों की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालकर इरी की तकनीकों को वहां अपनाया और विस्तारित किया जा सकता है। इस दौरान कृषि तकनीकों, अनुसंधान प्राथमिकताओं और संभावित सहयोग के क्षेत्रों पर विचारों का आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.