Varanasi News: पूर्णिमा भारती की स्मृति में हुआ काव्यपाठ
वाराणसी, अगस्त 25 -- Varanasi News: वाराणसी। डॉ. पूर्णिमा भारतीय की पांचवीं पुण्यतिथि पर संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन रसवर्षा संस्थान एवं नवनिर्माण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को हुआ। योगाचार्य पं. विजयप्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता एवं डॉ. चंद्रभाल सुकुमार के मुख्य आतिथ्य में अस्सी स्थित एक सभागार में हुआ। डॉ. चकाचौंध ज्ञानपुरी ने कहा कि पूर्णिमा भारती हास्य की पर्याय थीं। कम समय में वह बड़े मंचों की पहचान बनीं। इस मौके पर डॉ. नागेश शांडिल्य, नसीमा नसीम, बुद्धदेव तिवारी, निजाम बनारसी, आशिक बनारसी, विजय प्रकाश मिश्रा ने काव्यपाठ किया। संचालन गोपाल केसरी एवं धन्यवाद राजेश मिश्रा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.