Varanasi News: पूनम की शाम चांद को दिखाए आकाशदीप
वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। शरद पूर्णिमा की तिथि पर रविवार की शाम गंगा किनारे अद्भुत दृश्य उत्पन्न हुआ। देवों और पितरों की संयुक्त स्तुति के निमित्त आकाश दीप जलाए गए। पूनम की शाम पहला आकाशदीप 16 कलाओं से युक्त चंद्रमा को दिखाया गया। दूसरा समस्त देवों के निमित्त प्रज्ज्वलित करने के बाद बीते एक वर्ष में शहीद हुए जवानों की स्मृति को समर्पित आकाशदीप रोशन किए गए। गंगोत्री सेवा समिति की ओर से दशाश्वमेध घाट पर आकाश दीप रोहण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। पुलिस और पीएसी के 11 शहीद जवानों का पुण्यस्मरण करते हुए अतिथियों ने एक-एक दीप का रोहण किया। इसके बाद घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के आरंभ में पीएसी बैंड की धुन के बीच शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सूर्यास्त के बाद चांदनी के बीच घाट पर बांस की टोकरियों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.