वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के अध्यक्ष स्व. वागीश दत्त मिश्र की स्मृति में बुधवार को पुष्कर तालाब पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दीप जलाकर उन्हें नमन किया तथा काशी के प्रति उनके समर्पण एवं सामाजिक योगदान को याद किया। जागृति फाउंडेशन की तरफ से आयोजित श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ शीतलदास का बड़ा अखाड़ा के उत्तराधिकारी शिष्य एवं ब्रह्मा वेद विद्यालय के अध्यक्ष स्वामी रामशरण दास, होटल क्लार्क के जीएम उपेंद्र गुप्ता, एसएन दुबे, अजय मिश्रा, राघवेंद्र पांडे, मानस मर्मज्ञ श्याम सुंदर पांडे, रामा पांडे आदि ने शुभारंभ किया। जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र पं. वागीश मिश्र के कृतित्व की चर्चा की। ब्रह्मा वेद विद्यालय के बटुकों ने शांति पाठ करके स्...