वाराणसी, सितम्बर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। हाल के ढाई वर्षों में आधा दर्जन से अधिक बार मरम्मत की जा चुकीं अस्सी स्थित पुष्कर तालाब की सीढ़ियां फिर ध्वस्त हो गई हैं। जगह-जगह से पोली हो गई हैं। सीढ़ियों के पत्थरों को जोड़ने में इस्तेमाल मसाला सूखने के बाद उसमें से रेत झर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार इन सीढ़ियों की मरम्मत कुछ दिनों ही पूर्व नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में कराई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब-जब मरम्मत का कार्य कराया गया, हर बार गुणवत्ता खराब रही है। खराब गुणवत्ता को लेकर चार बार शिकायत भी की गई। बावजूद इसके नगर निगम के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच नहीं की। काम पूरा होने के बाद खानापूर्ति करने के लिए पहुंचे। उल्लेखनीय है कि कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने सबसे पहले सुंदरीकरण क...