Varanasi News: पुलिस लाइन से थानों तक जन्माष्टमी की धूम
वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। पुलिस लाइन से थानों तक में शुक्रवार रात जन्माष्टमी की धूम रही। दिन में झांकी सज्जा का काम चला तो रात में भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही प्रसाद वितरण हुआ। रात 12 बजे विधि विधान से पूजा-पाठ किया गया। थानों में प्रसाद लेने के लिए देर रात तक श्रद्धालु और आमजन पहुंचते रहे। पुलिस लाइन परिसर के टिन शेड हॉल में भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें पुलिसकर्मियों के बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी: महामना के आंगन में झूले नंदलाल, सजा कृष्ण दरबार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रभावित अफसर से लेकर पुलिसकर्मी खुद को ताली बजाने से रोक नहीं सके। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। पास ही मंदिर में सजी झांकी भी लोग देखने के लिए पहुंचते रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.