वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार देर शाम पुलिस लाइन में नवनिर्मित कैफे और जीर्णोद्धार किए गए बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया। कहा कि इन सुविधाओं के विकसित होने से पुलिस लाइन परिसर को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप प्राप्त होगा। कैफेटेरिया एवं बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाओं से पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, फिटनेस एवं कार्यक्षमता में सुधार के साथ-साथ उन्हें बेहतर एवं स्वस्थ कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। इस दौरान उन्होंने बैडमिंटन भी खेली। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा, डीसीपी वरुणा जोन एवं मुख्यालय प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur New...