वाराणसी, जुलाई 9 -- Varanasi News: वाराणसी। प्रदेश के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल द्वारा चंदौली में अखिलेश यादव के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाते हुए सपा की जिला इकाई ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मुख्यालय पहुंचे। वहां पहले से तैनात पुलिस फोर्स ने कचहरी परिसर में प्रवेश का द्वार बंद करके सपाजनों को बाहर ही रोक दिया। कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने गेट लांघ कर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बौखलाए सपाजनों ने भाजपा नेता का चित्र लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया। पुलिस के साथ कहासुनी के बाद सपा की ओर से राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसीएम तृतीय देवेंद्र कुमार को दिया। यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद के खिलाफ सपा ने सौपा पत्रक जिलाध्यक्ष सुजीत यादव 'लक्...