वाराणसी, अक्टूबर 12 -- कफ सिरप तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी में सरगना शुभम जायसवाल गिरोह के दो और शातिर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों आरोपी रविवार को जेल भेज दिए गए। कंदवा (चितईपुर) में स्वाति विहार कॉलोनी के विवेक बन्ना और जनकपुर (रामनगर) निवासी राजीव यादव पर पिछले साल नवंबर में केस दर्ज हुआ था। दोनों आरोपी शनिवार को मैदागिन चौराहे पर धरे गए। मुकदमा दर्ज होने के बाद वे फरार हो गए थे। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि विवेक बन्ना और राजीव यादव की दुकान सप्तसागर दवा मंडी में है। कफ सिरप की तस्करी में दोनों शामिल रहे। सरगना शुभम जायसवाल उन्हें अच्छा-खासा कमीशन दिलाता था। आरोपियों ने बताया कि शुभम जायसवाल तथा भोला प्रसाद की फर्म शैली ट्रेडर्स से जिन बैच न...